संता घबराता हुआ पुलिस स्टेशन गया
संता - मैं गिरफ्तार होने जा रहा हूँ
बंता - क्यों भाई तुमने क्या किया ?
संता - मैंने अपनी बीवी के सर पे जोर से डंडा मार दिया था
बंता - तो वो मर गयी क्या बेचारी
संता - नहीं बच गयी और अब वो मुझे नहीं छोड़ेगी
सुबह सुबह पत्नी ने कहा: सुनो, मेरे लिए नाश्ता बना दो. पति उठा और बाहर जाने लगा.......
पत्नी: अरे, कहां चल दिये?
पति: अपने वकील के पास, मुझे तुमसे तलाक लेना है.
पति वकील के घर गया और वापस आते ही नाश्ता बनाने लगा.
पत्नी: अरे, क्या कर रहे हो?
पति: वकील बर्तन मांज रहा है.
संता परेशान सा डॉक्टर के पास गया ,
संता - डॉक्टर साहब मैं सुबह 6 बजे सुसु करता हूँ ,
फिर 7 बजे पोट्टी करता हूँ ,
डॉक्टर - हाँ तो फिर दिक्कत क्या हैं ??
संता - पर डॉक्टर , आँख तो 8 बजे खुलती है ना
बंता ने अपने दोस्त संता को जानकारी दी-
यार आज बस में आते वक्त मेरी जेब कट गई पर मेरी बीबी ने मेरा पैसा बचा लिया।
संता ने आश्चर्य प्रकट करते हुये कहा- अच्छा! तो क्या भाभीजी ने उस जेबकतरे को पकड़ लिया था?
बंता- अरे नहीं यार, वह तो बस में मेरे साथ थी ही नहीं?
संता- तो फिर उन्होंने तुम्हारे पैसे कैसे बचाये?
बंता- अरे यार, उसने तो मेरे जागने से पहले बड़े सबेरे ही मेरा बटुआ खाली कर दिया था !!
संता रात को गर्लफ्रेंड से मिलने गया
जैसे ही दरवाजा खटखटाया
सपना - कौन है ?
संता - मैं हूँ
सपना - मैं कौन ?
संता - अरे बेवकूफ, तू सपना और कौन
संता दारू पीते हुए पकड़ा गया
जज - इस आदमी को क्यों पकड़ा गया
वकील - ये आदमी दारू पीकर ड्राइवर के साथ झगड़ा कर रहा था
जज - क्या सबूत है कि इसने दारू पी रखी थी
वकील - क्योंकि वहां ड्राइवर था ही नहीं, अकेला ही लगा पड़ा था
जज भी बेहोश
संता केले खरीदने गया
संता - एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला - दस रूपये का है
संता - चार रूपये में देदे
दुकानवाला - चार रूपये में छिलका दूँगा
संता - ये ले छह रूपये सिर्फ केला देदे छिलका तू रख ले
संता की बीबी- सुनो जी, कल रात नींद में तुम मुझे गालियां दे रहे थे।
संता- यह तुम्हारी गलतफहमी है।
बीबी- कैसी गलतफहमी ?
संता- यही कि मैं नींद में था...!!!
संता नौकरी के लिए इंटरव्यू देने गया
बॉस - क्या काम कर लेते हो ?
संता - सर मैं बहुत नर्वस हो रहा हूँ डर सा लग रहा है इंटरव्यू में
बॉस - अरे डरो नहीं मुझसे, बिल्कुल अपने दोस्त की तरह बात करो
संता - ओ तेरी, मैं तो फालतू में ही डर रहा था और बता साले भाभी कैसी है, बच्चे मजे में
संता - भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
बंता - मैं अपनी बीवी को भी लाऊँगा
संता - अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
बंता - भाई मैं तो शेर को बचाऊँगा,
आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं
संता की आखों में चोट लग गयी
डॉक्टर - क्या हुआ आँख में क्या लग गया
संता - मैं जब भी सोता हूँ सुबह मेरी आखों में चोट ही मिलती है
डॉक्टर - ऐसा कैसे हो सकता है ?
संता - मेरे साथ तो रोज होता है
डॉक्टर - मेरे सामने सो के बताओ संता जैसे ही बेड पे लेता डॉक्टर ने जोर का थप्पड़ मारा
डॉक्टर - साले सोते टाइम चश्मा तो उतार दिया कर
संता ट्रैफिक जाम में रुका हुआ था अचानक संता हेलमेट पर खुजाने लगा
बंता - ओ पाजी, हैलमेट के ऊपर से क्यों खुजा रहे हो ?
संता - जब तेरी बगल में खुजली होती है तो शर्ट उतार के खुजाता है क्या ?
पागल साला
No comments:
Post a Comment