Monday, 18 September 2017

पति- पत्नी जोक्स


पत्नी: देखो जी, अखबार में लिखा है कि शराब नहीं पीनी चाहिए.

शराबी पति: तो फिर कर दूं बंद?

पत्नी: हां जी, वादा करो आप बंद कर देंगें.

पति: तुझसे किया वादा मैं कभी नहीं तोड़ सकता, कल से घर में अखबार आना बंद.





पति ने अपनी पत्नी को बैंक की लाइन में खड़ा करवा दिया और खुद ऑफिस चला गया

शाम को जब वापस आया तो पत्नी बोली:

धूप में खड़े-खड़े दो बजे बैंक के दरवाजे में घुसी और तीन बजे कैशियर के सामने पहुंची,

मुझे खड़ा कर वो चाय पीने चला गया.

आधे घंटे बाद आया और कंप्यूटर पर बैठ कर बोला- सॉरी मैम पैसे नहीं हैं.

आपकी कसम मुंह मिर्ची खाये जैसा हो गया, मेरे तो तन-बदन में आग-सी लग गई, सारे दिन रोई परेशान हुई.

घर का सारा काम छोड़ कर भूखी-प्यासी इतनी देर खड़ी-खड़ी पांव तोड़े और आखिर में यह जवाब, पैसे नहीं हैं!

पति गुस्सा करता हुआ बोला और तुम पागलों जैसी यूं ही आ गयी? उनका कुछ नहीं कर पाई?

मुझ पर तो आज तक 15 बेलन तोड़ चुकी हो कम से कम एक बेलन उन पर तोड़ आती, उनको भी तो कुछ मालूम पड़ता.

पत्नी बहुत ही धीरज से बोली बेलन तो आज एक और टूटेगा! पैसा बैंक में नहीं, तुम्हारे खाते में नहीं था.





पत्नी:अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं?

पति: (शांत मन से) प्रिय यह बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो, इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो.

भाई का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया है!





एक बीवी ने अपना स्टेटस अपडेट किया: मैं तुम पर विश्वास करती हूं. पर याद रखना, मेरा विश्वास और तुम्हारी हड्डियां, एक साथ टूटेंगी।





पत्नी: सुनो, आजकल चोरियां बहुत होने लगी हैं, धोबी ने हमारे दो तौलिये चुरा लिए.

पति: कौन से?

पत्नी: वही जो हम शिमला के होटल से उठा लाए थे.






पत्नी: आपको बर्थडे पर क्या गिफ्ट दूं?

पति: बस थोड़ी इज्जत से बात कर लिया करो.

पत्नी 5 मिनट सोचकर बोली: नहीं मैं तो गिफ्ट ही दूंगी





पत्नी: तुमने शादी से पहले क्यों नहीं बताया कि तुम्हारी रानी नाम की एक और पत्नी भी है?

पति: अरे मैंने बताया तो था कि तुम्हें रानी की तरह रखूंगा




पत्नी: कल तुम पड़ोसन के साथ फिल्म देखने क्यों गए थे? पति: आजकल परिवार के साथ देखनेवाली फिल्में बनती ही कहां हैं.





No comments:

Post a Comment